उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ युवती का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ऋषिकेश में थाना लक्ष्मण झूला पुलिस को नीलकंठ मंदिर से करीब दो किलोमीटर पहले झाड़ियां में एक युवती का शव बरामद हुआ है। युवती का शव मिलने की खबर से सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- शासन ने 31 अक्टूबर को दीपावली का सार्वजनिक अवकाश किया घोषित

 

थाना लक्ष्मण झूला के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि चुन्नी से गला घोट कर युवती की हत्या की गई है। अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती किसी बाहरी प्रदेश की लग रही है। उसकी उम्र 20 से 25 के बीच बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना जारी करने की कार्यवाही हेतु मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

 

बताया कि युवती ने साड़ी पहनी है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वह शादीशुदा है या अविवाहित। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि0 लालकुआँ ने 'आंचल मिल्क बूथ' का किया शुभारंभ, पढ़े पूरी खबर।