उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ युवक का इस हालत में मिला शव, निकल रहे थे कीड़े, पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी

सहारनपुर मार्ग पर लालपुल के नीचे बिंदाल में एक युवक का शव पड़ा मिला। शव बेहद सड़ी गली हालत में था, जिसमें कीड़े तक पड़ चुके थे। उसके हाथ पर अंग्रेजी में शिव और पंजे के ऊपरी हिस्से में ओम की आकृति गुदी हुई है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पुलिस ने शिनाख्त होने तक शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। प्रथमदृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने बिंदाल नदी से दुर्गंध आने की शिकायत की थी। कुछ देर बाद लोगों ने देखा कि पानी में आधा डूबा हुआ एक शव पड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ अस्पताल में इलाज के इंतजार में खड़ा था मरीज, बेसुध होकर जमीन पर गिरा, हुई मौत।

पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि उसकी हालत बेहद खराब थी। शव के हर हिस्से में कीड़े पड़ चुके थे। आसपास के लोगों को बुलाकर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन उसके बारे में पता नहीं चल पाया। युवक ने जींस और शर्ट पहनी हुई है। एसपी सिटी ने बताया कि युवक की हत्या से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ चमत्कार की आस में 5 वर्ष के बच्चे को गंगा में 5 मिंट लगाई डुबकी, बच्चे की हुई दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

देहरादून और आसपास के जिलों में युवक की तस्वीर भेज दी गई है। शुरुआत में देखा जा रहा है कि उसके बारे में कहीं कोई गुमशुदगी तो दर्ज नहीं है। जिस जगह शव मिला वह बाजार चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर है। आसपास के सीसीटीवी कैमरा के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शव करीब सात से आठ दिन पुराना लग रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नयागांव में गोर्खा एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसियेशन में निर्मित टिन शेड़ का लोकार्पण के दौरान जनसभा को सम्बोधित किया।

पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना भी हो सकती है। लेकिन, इस बात की संभावना भी है कि किसी ने युवक की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया। पानी अधिक न होने के कारण शव बह नहीं सका। फिलहाल चोट के निशान भी शव पर नहीं देखे गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। फिलहाल शिनाख्त होने तक 72 घंटे तक शव को मोर्चरी में ही रखा जाएगा।