उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ दर्दनाक हादसा: बेकाबू डंपर ने युवा व्यापारी को कुचला, मौत

रानीखेत न्यूज़- सदर बाजार क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवा व्यापारी की मौत हो गई। तेज रफ्तार और बेकाबू डंपर की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपित डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- नए प्रारूप पर बनाई जाएगी प्रदेश की सभी सरकारी विभागों व निदेशालयों की वेबसाइट, जारी किए गए नए निर्देश

 

मृतक की पहचान जरूरी बाजार निवासी 30 वर्षीय लव साह पुत्र भारत साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात भोजन करने के बाद लव साह सदर बाजार की ओर निकला था। इसी दौरान उसके दोस्तों का फोन आया, जिसके बाद वह गांधी चौक क्षेत्र की ओर पहुंचा।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांधी चौक की ओर से तेज गति से आ रहे डंपर ने लव साह को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) गौला नदी के वाहन स्वामी ने नदी में वजन के पुराने नियम लागू करने की करी मांग, दिया ज्ञापन

 

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपित डंपर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। चालक रामनगर का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को बड़ी सौगात: 184 ग्रामीण सड़कों के लिए केंद्र ने मंजूर किए 1700 करोड़, सीएम धामी की दिल्ली में बड़ी पहल

 

इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।