उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी -(बड़ी खबर) यहाँ डीएम फील्ड पर उतरी, गड्ढे भरने को अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

  • सड़कों के गड्ढे भरने को लेकर डीएम ने दिया अल्टीमेट

हल्द्वानी न्यूज़– नैनीताल के पर्यटन सीजन से पहले सड़कों के गड्ढे भरने सहित चौराहों को चौडा करने के लिए प्रशासन जुट गया है। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने आज भवाली, भीमताल होते हुए काठगोदाम भीमताल चौराहे और ज्योलिकोट तक सड़को व चौराहों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग और नही के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द जिले की सड़के गड्ढा मुक्त हो जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ युवक की हत्या कर शव दूधली के जंगल में फेंका, सिर-चेहरे पर मिले गहरे चोटों के निशान, पुलिस जांच में जुटी

इसके अलावा काठगोदाम में भीमताल चौराहे के चौड़ीकरण को लेकर 20 लाख रुपए की डीपीआर तैयार हो गई है। जल्द ही यह चौराहा भी चौड़ा हो जाएगा। जिससे कि आने वाले पर्यटक सीजन से पहले पर्यटकों को सुगम यातायात दिया जा सके। इसके अलावा सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को टाइम बाउंड निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(ब्रेकिंग) सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को निवेशक सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया, व धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को बाबा नीब करौरी महाराज जी का चित्र व उत्तराखंड का बासमती चावल भेंट किया।