उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आई खेत में काम कर रही दो महिलाएं, हायर सेंटर रेफर

उत्तरकाशी न्यूज़– उत्त्तरकाशी के यमुनाघाटी में अचानक से हुई बारिश से ग्राम बंचाण गांव में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रही दो महिलाएं गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट लाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूनम पत्नी संजय सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी बचाण गाँव और उनकी माता टीकम देई पत्नी केंद्र सिंह निवासी कपोला खेत में धान की गुड़ाई कर रही थी। इतने में अचानक से भयंकर बारिश होने लगी और बारिश होते ही आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में दोनों महिलाएं आ गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ – (बड़ी खबर) यहां एसएसपी ने किया लालकुआं कोतवाली का निरीक्षण, गौला और नंधौर नदी में फर्जी इंसोरेंस के बारे में कही ये बात, पढ़े पूरी खबर

ग्रामीणों ने बताया कि पूनम की माताजी अपने गांव कपोला से अपने बेटी की मदद करने के लिए इन दिनों पंचाण गांव आई हुई थी। वही जिला पंचायत सदस्य आंनद राणा ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। चिकित्साधिकारी ने दोनों महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्‍तराखंड में बड़ा हादसा, अल्मोड़ा से हल्द्वानी से आ रही रोडवेज बस खाई में गिरी, 27 यात्री थे सवार, तीन की मौत, कुछ गंभीर