उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- UKSSSC कनिष्ठ सहायक टंकण परीक्षा: 18 अगस्त से शुरू, 12 अगस्त से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र”

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा कनिष्ठ सहायक संवर्ग के रिक्त पदों के लिए आयोजित टंकण परीक्षा 18 अगस्त 2025 से शुरू होगी। आयोग के विज्ञापन संख्या 64/उ०अ०से०च०आ०/2024 दिनांक 4 अक्टूबर 2024 के क्रम में यह परीक्षा प्रतिदिन तीन पालियों में आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सौभाग्यदायिनी माँ भद्रकाली पुस्तक का विमोचन

 

 

आयोग ने जानकारी दी कि परीक्षा के लिए अर्ह अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 12 अगस्त 2025 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी इन्हें वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया कि प्रवेश पत्र किसी अन्य माध्यम, जैसे डाक आदि, से नहीं भेजे जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  आये जानते है क्यों बनता है रेंट एग्रीमेंट 11 महीने का, जानिए मकान मालिकों को क्या होता है इसका फायदा?

 

 

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र पर अंकित बार-कोड अवश्य जांच लें। परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। बिना इन दस्तावेजों के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(गजब की नौकरानी) यहाँ नौकरानी ने मालिक के घर से 3 साल में पार कर दिए 11 लाख, अब ऐसे पकड़ी गई, पढ़े पूरी खबर।