उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर खाई में गिरी टाटा मैक्स, एक की मौत, एक घायल

अल्मोड़ा न्यूज़– बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में टाटा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ जमीनों के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने के मामले में बिल्डर और महिला साथी गिरफ्तार, ऐसे लगाते थे ग्राहकों को चूना

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा बुधवार सुबह लगभग 5:30 बजे हुआ, जब टाटा मैक्स (UK-19 TA 2494) दिल्ली से देघाट की ओर जा रही थी। वाहन जैसे ही भतरौंजखान के पनुवाद्योखन क्षेत्र के समीप गोदी गांव के पास पहुंचा, वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के पंत पार्क में युवकों के बीच चले लात घुसे, हुआ वीडियो वायरल, पुलिस ने सभी को नियमों के दायरे में रहने की दी हिदायत...

 

 

हादसे में मोहित कुमार (पुत्र चंदन), निवासी ग्राम टिमली सियालदह, देघाट, अल्मोड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, वाहन चालक सुरेश (पुत्र बहादुर राम), निवासी संगम विहार, नई दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- मोबाइल को लेकर डांट पड़ी तो 14 वर्षीय छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

 

 

मोहित का शव भतरौंजखान के प्राथमिक चिकित्सालय में रखा गया है। स्थानीय पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।