उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने यहाँ निकाला रोड शो, शिव मंदिर में टेका मत्था, भाजपा ने पुनः नैनीताल से दिया है टिकट

खटीमा न्यूज़- केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं भाजपा के सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट ने गुरुवार को चकरपुर वनखंडी महादेव शिव मंदिर से खटीमा मुख्य चौक तक रोड शो निकाला। उन्होंने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। सांसद प्रत्याशी भट्ट गुरुवार को चकरपुर वनखंडी महादेव शिव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने जलाभिषेक कर मत्था टेका।

शिव मंदिर में मत्था टेकने के बाद अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो निकाला। इस दौरान उन्होंने चकरपुर में यात्री शेड का भी उद्घाटन किया। उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां बताते हुए जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। इसके बाद रोड शो खटीमा मुख्य चौक पहुंचकर संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ पर्वतीय मार्गों में ओवरलोडिंग को लेकर परिवहन विभाग का ताबड़तोड़ अभियान

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिला महामंत्री सतीश गोयल, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, नगराध्यक्ष जीवन धामी, नगर महामंत्री मनोज बाधवा, किशन सिंह बिष्ट किन्ना, भुवन भट्ट, ब्लाक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी, विक्रम भट्ट, गंभीर सिंह धामी, वरुण अग्रवाल, अमित पांडे, संतोष अग्रवाल, नवीन बोरा, मेला कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट गोपाल सिंह बिष्ट, सुधीर वर्मा, डा. नवीन भट्ट, देवेंद्र चंद्र, ईश्वर पांडे, राहुल चौहान, रमेश जोशी, आलोक तिवारी, कपिल सामंत आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - गर्भवती महिलाओं व बच्चों के पौष्टिक आहार के रूप में सड़े अंडे भेजे जाने से मजा हड़कंप, जानिए किस जनपद के क्षेत्र का है मामला पड़े पूरी खबर

वर्ष 2014 से लगातार भाजपा के कब्जे वाली नैनीताल-ऊधमसिंहनगर संसदीय सीट पर पार्टी ने वर्ष 2019 के चुनाव में बदलाव किया था। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के स्थान पर पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को टिकट दिया गया था। सांसद भट्ट को पार्टी ने केंद्र सरकार में राज्यमंत्री भी बनाया। भट्ट पर विश्वास जताते हुए उन्हें वर्ष 2024 के लिए भी लोकसभा का टिकट थमाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः भ्रष्टाचार के चार मामलों में आरोपी पांच अधिकारियों पर सरकार का शिकंजा, विजिलेंस की जांच के आदेश।