उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून (बड़ी खबर) CBSE ने देहरादून रीजनल के 10 स्कूलों की 10वीं और 12वीं की मान्यता की रद्द, पढ़े पूरी खबर।

CBSE UTTARAKHAND DEHRADUN REGION: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने एक बड़ा फैसला किया है। देहरादून रीजनल के 10 स्कूलों की दसवीं और बारहवीं की मान्यता रद्द कर दी है। जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड और यूपी के ये सभी स्कूल जनरल मान्यता पर संचालित हो रहे थे। स्कूल द्वारा बोर्ड परीक्षाएं भी नियमित तौर पर नहीं हुई थी। इसके अलावा स्कूल मान्यता के नियमों को भी पूरा नहीं कर रहा था। इसके अलावा कई और तरह से स्कूलों में मान्यता की नियम शर्तों का उल्लंघन हो रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार- यहाँ सीएम धामी ने ट्रैक्टर और राफ्ट में बैठकर किया प्रभावित इलाकों का निरीक्षण, बाढ़ स्थिति का भी लिया जायजा।

सीबीएसई के संयुक्त सचिव एफि‍लिएशन ने इन सभी स्कूलों की मान्यता रद्द करने के आदेश जारी किया है। इस आदेश की एक प्रति संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारी और सीबीएसई दून रीजनल के क्षेत्र अधिकारी डॉ रणवीर सिंह को भी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में तेंदुए का कहर: चारा लेने गई महिला को घर के पास ही बनाया शिकार, मौके पर मौत

सीबीएसई के संयुक्त सचिव एफि‍लिएशन ने इन सभी स्कूलों की मान्यता रद्द करने के आदेश जारी किया है। इस आदेश की एक प्रति संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारी और सीबीएसई दून रीजनल के क्षेत्र अधिकारी डॉ रणवीर सिंह को भी दी गई है।

इन 10 स्कूलों की मान्यता की गई खत्म।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून - उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा- 2023 पर आई नई अपडेट

रामशरण सिंह विद्यालय, बिजनौर, यूपी
परम पब्लिक स्कूल, नजीबाबाद रोड, बिजनौर, यूपी
देव ऋषि विद्यापीठ, शाहदाबीर, शाहपुर, मुजफ्फरनगर, यूपी
बीर शीबा रेजिडेंशियल स्कूल, किच्छा, यूएसनगर
स्प्रिंग डेल स्कूल, काठगोदाम, हल्द्वानी
बाल भारती सीनियर सेकेंड्री स्कूल, रानीपुर, हरिद्वार
न्यू हॉरिजन इंटरनेशनल स्कूल, मालसी, देहरादून
गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर, उत्तरकाशी,
आरएमपी स्पोर्ट्स एकेडमी, नारसन, हरिद्वार
श्री डीडी छिनवाल पब्लिक स्कूल, रामनगर, नैनीताल