उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ भैंस के बछड़े को बचाने के चक्कर में नदी में गिरी महिला, पांच किमी दूर मिला शव

भारत सीमा से लगे नेपाल के डडेलधुरा जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है। परशुराम नगरपालिका के वार्ड-12 लालढुंगा निवासी 45 वर्षीय डंबरी नाथ की तेज बहाव वाली नहर में बहने से मौत हो गई। हादसे के बाद करीब पांच किलोमीटर दूर उनका शव बरामद किया गया।

 

 

जानकारी के अनुसार डंबरी नाथ अपनी भैंस को चराने के लिए नदी किनारे गई थीं। इसी दौरान उनके साथ गया भैंस का बछड़ा पहाड़ी से नीचे नदी की ओर जाने लगा। बछड़े को बचाने और वापस भगाने के प्रयास में महिला का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह रंगुन गधेरे में बहने वाली तेज बहाव की नहर में जा गिरीं।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा पर मौसम का खतरा: उत्तराखंड में 5 दिन का अलर्ट, 12-13 मई को भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

 

 

महिला के नहर में बहने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल नेपाल प्रहरी को सूचना दी। सूचना मिलते ही जिला प्रहरी कार्यालय डडेलधुरा के प्रहरी उप निरीक्षक वरुण बहादुर सिंह के नेतृत्व में नेपाल प्रहरी, सशस्त्र प्रहरी बल और स्थानीय लोगों की संयुक्त टीम ने खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  पौधरोपण और स्वच्छता अभियान में शामिल हुए सांसद अजय भट्ट

 

 

काफी मशक्कत के बाद घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर बसगोईरा नामक स्थान पर डंबरी नाथ का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-18 दिसंबर से बदलेगा मौसम, पहाड़ से लेकर मैदान तक सताएगी कड़ाके की ठंड

 

 

अचानक हुए इस हादसे से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।