उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 51 पुलिस अफसरों के तबादले

कई थानों के प्रभारी बदले, चौकियों और विशेष सेल में भी नई तैनाती

हल्द्वानी न्यूज़- नैनीताल जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक उत्तराखंड और पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र के निर्देशों के अनुपालन में जनपद नैनीताल के 51 निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और महिला उपनिरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिए गए हैं।

 

इस बड़े फेरबदल में कई कोतवाली और थानों के प्रभारी बदले गए हैं, जबकि महत्वपूर्ण पुलिस चौकियों और विशेष सेल में भी नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में प्रशासन और तीन विभागों की टीमों द्वारा चलाए गए राशन कार्डों के सत्यापन अभियान में 19 राशन कार्ड धारक पाए गए अपात्र

 

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक जसवीर सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम बनाया गया है। निरीक्षक हरपाल सिंह को थाना चोरगलिया से कोतवाली तल्लीताल और निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत को प्रभारी डीसीआरबी से कोतवाली मल्लीताल भेजा गया है।

 

उपनिरीक्षक तारा सिंह राणा को चौकी छोई से थानाध्यक्ष चोरगलिया, अनीस अहमद को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष खनस्यूँ तथा विमल मिश्रा को काठगोदाम से वरिष्ठ उपनिरीक्षक तल्लीताल नियुक्त किया गया है। वहीं मनोज सिंह नयाल को तल्लीताल से पुलिस कार्यालय भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रोक हटाने को उत्‍तराखंड सरकार की हाई कोर्ट में दस्तक, सुनवाई कल, पंचायत चुनाव में रोक जारी

 

महिला अधिकारियों में भी बड़े स्तर पर फेरबदल हुआ है। महिला उपनिरीक्षक राधिका भंडारी को प्रभारी चौकी मंगोली, बबीता को चौकी भुजियाघाट, दीपा जोशी को चौकी आरटीओ और कुमकुम धानिक को चौकी दमुवाढूंगा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ अनियमितता पाये जाने पर 04 स्पा सेंटरों पर पुलिस की कार्यवाही, 40,000 का किया जुर्माना

 

इसके अलावा कई चौकी प्रभारियों और विशेष शाखाओं में भी बदलाव किए गए हैं। उपनिरीक्षक मोहन सिंह सौन को प्रभारी एसओजी नैनीताल बनाया गया है, जबकि रमेश चंद्र पंत को प्रभारी एएनटीएफ की जिम्मेदारी दी गई है।

 

पुलिस विभाग का मानना है कि इस व्यापक फेरबदल से जनपद में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा तथा कानून व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।