उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में फिर बदला मौसम, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट; मसूरी में लगातार पांचवें दिन झमाझम बारिश

मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों में तेज हवाओं और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। बुधवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और खराब मौसम का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

 

मौसम विभाग ने विशेष रूप से 3600 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार बताए हैं। इसके साथ ही पर्वतीय जिलों में बिजली चमकने और करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- अब नंदा गौरा योजना के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी रसीद।

 

वहीं पर्यटन नगरी मसूरी में मंगलवार को लगातार पांचवें दिन भी झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। लगातार हो रही बारिश से शहर का जनजीवन प्रभावित हो गया। मालरोड समेत कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पत्नी से झगड़े के बाद शराबी युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, एक घंटे तक चला ‘शोले’ स्टाइल ड्रामा

 

हालात ऐसे रहे कि कई जगह लोगों को सड़क पार करने के लिए रेलिंग का सहारा लेना पड़ा। दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश के चलते आवाजाही भी प्रभावित रही। ठंडी हवाओं और लगातार बरसात से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(दु:खद) यहाँ मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को ट्रक ने मारी टक्कर, हुई मौत

 

खराब मौसम का असर पर्यटन कारोबार पर भी देखने को मिला। अधिकांश पर्यटक दिनभर होटलों में ही रहने को मजबूर रहे। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि लगातार बारिश के चलते बाजारों में भीड़ कम हो गई है और कारोबार प्रभावित हो रहा है।

 

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम इसी तरह बना रह सकता है।