उत्तराखण्डगढ़वाल,

रुड़की तहसील में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, तहसीलदार के पेशकार को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, बंद कमरे में पूछताछ

रुड़की तहसील में शुक्रवार को विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसीलदार के पेशकार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। विजिलेंस टीम ने आरोपी पेशकार को हिरासत में लेकर बंद कमरे में पूछताछ शुरू कर दी है।

 

 

जानकारी के अनुसार पकड़े गए पेशकार का नाम संदीप बताया जा रहा है। विजिलेंस की टीम ने शिकायत के आधार पर जाल बिछाकर उसे रिश्वत लेते समय दबोचा। कार्रवाई की खबर फैलते ही तहसील परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं में नाराजगी देखने को मिली।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल बनी नगर पालिका, शासन ने किया शासनादेश जारी

 

 

वकीलों ने विजिलेंस की कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि विजिलेंस छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई कर रही है, जबकि भ्रष्टाचार में शामिल बड़े अधिकारियों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। इस दौरान कुछ अधिवक्ताओं ने परिसर के गेट तक तोड़ने की कोशिश की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिंदुखत्ता निवासी युवक का संदिग्ध हालात में शव बरामद, सल्फास के खाली पाउच मिलने से आत्महत्या की आशंका

 

 

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अधिवक्ताओं को समझाया और मामला शांत कराया। इसके बाद हालात सामान्य हुए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-यहाँ मछली चोरी करते युवक का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल, जान जोखिम में डाल कर रहा मछली चोरी।

 

 

फिलहाल विजिलेंस की टीम आरोपी पेशकार से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

 

 

नोट: मामले में विजिलेंस की कार्रवाई जारी है। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।