उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में फिर बदलेगा मौसम, 3000 मीटर से ऊपर बर्फबारी के आसार

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

 

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। खासतौर पर 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की अधिक संभावना है। निचले इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (अच्छी खबर) युवाओं के लिए खुशखबरी, प्रदेश में जल्द होगी इतने पदों पर कांस्टेबलों की भर्ती।

 

हालांकि प्रदेश के अन्य मैदानी और निचले जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। विभाग ने बताया कि 19 फरवरी को भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इसी तरह का मौसम बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- प्रदेशभर में शुरू हुआ छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान, आज ही आएंगे परिणाम

 

वहीं 20 से 22 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, लेकिन किसी बड़े मौसम बदलाव की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- राधिका ज्वेलर्स चोरीकांड का खुलासा: अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के 4 शातिर चोर गिरफ्तार, 22 लाख के जेवर बरामद

 

मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर उन स्थानों पर जहां बर्फबारी से रास्ते प्रभावित हो सकते हैं।