स्वास्थ्य

गन्ने का रस पीने से क्या-क्या फायदे है और क्या नुकसान, एक्सपर्ट से जानें क्या है इसके फैक्ट

गर्मियों के दिनों में आम लोग राहत पाने के लिए अलग-अलग तरह के जूस का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन काफी लोग ऐसे होते हैं, जो गन्ने का जूस पीते हैं। क्योंकि गन्ने के जूस में कई तरह के पोषक तत्व जैसे मैग्नीशियम, मैंगनीज, जिंक, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम आदि पाए जाते हैं। यह सभी सेहत के लिए काफी जरूरी और फायदेमंद होते हैं। लेकिन, कुछ लोगों के लिए बहुत अधिक गन्ने का जूस पीना भी नुकसान दायक होता है, तो आइए डॉक्टर से जानते हैं कि गन्ने का रस पीने से क्या-क्या फायदे और नुकसान हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) स्वास्थ्य विभाग ने भीषण गर्मी के मद्देनजर अस्पतालों में भी किया अलर्ट, रहें सावधान

फरीदाबाद के डॉक्टर विजय ने बताया कि गन्ने के सेवन से वैसे तो कई प्रकार के लाभ होते हैं, लेकिन कुछ अध्ययनों में जिक्र मिलता है, कि इसमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है. उन्होंने बताया कि गन्ने के जूस में लगभग 270 कैलोरी, लगभग 100 ग्राम चीनी की मात्रा हो सकती है। ऐसे में इसका अधिक या लगातार सेवन करने से आप मोटापे के खतरे के शिकार हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि गन्ने के जूस में कैलोरी और शर्करा दोनों ज्यादा होने के बाद मोटापे का कारण मानी जाती है, हालांकि इसको प्रमाणित करने के लिए और अधिक शोध की आवश्यकता है और बताया कि गन्ने के रस में पोलीकोसैनॉल नाम का तत्व पाया जाता है। यह खून को पतला करने का काम करता है। यह शरीर में खून का थक्का जमने नहीं देता है। कई बार यह आपके लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है, क्योंकि चोट लगने पर खून के ज्यादा बहने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इसका ज्यादा सेवन नही करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  एलबीएस में एक दिवसीय सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यशाला का आयोजन

गन्ना पीलिया के लिए सबसे अच्छे उपचारों में से एक माना जाता है। यह आपके लिवर को मजबूत बनाने में मदद करता है। गन्ने के रस में विभिन्न एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो लिवर को संक्रमित होने से बचाते हैं। यह बिलीरुबिन के स्तर को नियंत्रण में बनाए रखने में मदद करते हैं। पीलिया शरीर प्रोटीन को भारी मात्रा में तोड़ता है और आपके रक्त में बिलीरुबिन को बढ़ाता है। गन्ने का रस खोए हुए प्रोटीन की मात्रा को तेजी से पूरा करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें 👉  हार्ट अटैक से ठीक पहले शरीर के इन 5 हिस्सों में होने लगता है दर्द, जिसे इग्नोर कर देते हैं 90 फीसदी लोग