उत्तराखण्डकुमाऊं,

गौलापार में घरेलू विवाद ने लिया खूनी रूप, पति ने फावड़े के हत्थे से पत्नी के सिर पर किया वार; इलाज के दौरान मौत

हल्द्वानी न्यूज़- गौलापार क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान एक पति ने अपनी पत्नी के सिर पर फावड़े के हत्थे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए एसटीएच ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बाद में परिजनों ने उसे हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पूर्व सैन्यकर्मी ने अपने छोटे भाई की पत्नी को कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, चहेरे और सिर पर किये कई वार

 

 

कहासुनी के बाद पति ने किया हमला

पुलिस के मुताबिक, देवला तल्ला पजाया, गौलापार निवासी 56 वर्षीय महेंद्र सिंह रावत किसान है। उसका अक्सर अपनी 45 वर्षीय पत्नी नीलम रावत से किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। बताया गया कि गत दोपहर भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

 

 

विवाद बढ़ने पर महेंद्र ने कथित तौर पर फावड़े के हत्थे से नीलम के सिर पर हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण नीलम अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी में सरेराह महिलाओं के बीच जमकर चले जूते-चप्पल, तमाशा देख डांस करने लगे पर्यटक! पुलिस से भी उलझीं महिलाएं

 

 

आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना

घटना के बाद आरोपी पति ने खुद पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नीलम को उपचार के लिए एसटीएच पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

 

इसके बाद परिजन नीलम को हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस विभाग में अधिकारियों के हुए बंपर तबादले, देखे सूची

 

 

हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज

काठगोदाम थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मृतका की बहन की तहरीर पर आरोपी पति महेंद्र सिंह रावत के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

बताया गया है कि मृतका नीलम रावत का मायका लालकुआं में है। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।