उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

उत्तराखंड में 5 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट

उत्तराखंड में ठंड ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने प्रदेश के 5 जिलों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल और नैनीताल शामिल हैं। कोहरे और पाले के कारण सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ने की संभावना है, हालांकि पूरे दिन मौसम शुष्क बना रहेगा और आज किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है।

 

मौसम विभाग के अनुसार 6 फरवरी को प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के भी आसार जताए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- ( बड़ी खबर) कोर्ट ने मुख्यमंत्री को किया तलब, जाने पूरा मामला

 

पर्वतीय इलाकों में शीतलहर जैसे हालात
प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड जारी है। बद्रीनाथ में न्यूनतम तापमान -20°C और केदारनाथ में -15°C दर्ज किया गया है, जिससे तीर्थ क्षेत्रों में शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं। पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की संभावना भी जताई गई है।

 

मैदानी और पर्यटन क्षेत्रों में भी ठंड का असर
मैदानी और पर्यटन क्षेत्रों में भी ठंड का असर साफ दिखाई दे रहा है। नैनीताल में न्यूनतम तापमान 6°C, हरिद्वार और श्रीनगर में 10°C, जबकि ऋषिकेश में 11°C दर्ज किया गया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- लिव इन में रहने के लिए उत्तराखंड के पहले जोड़े को मिली मंजूरी, दूसरे जिले से भी आए आवेदन

देहरादून में मौसम साफ, तराई में घना कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी देहरादून में मौसम साफ रहेगा, हालांकि कुछ इलाकों में हल्का कोहरा या कुहासा छा सकता है। यहां अधिकतम तापमान 24°C और न्यूनतम 9°C के आसपास रहने की संभावना है।
वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में सुबह के समय घना कोहरा छाने की आशंका है, हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से राहत मिल सकती है।

 

एक दिन पहले ऐसा रहा मौसम
बुधवार को प्रदेशभर में मौसम सामान्य बना रहा। अधिकतर इलाकों में दिन के समय धूप खिली रही, जबकि सुबह और रात में ठंडक महसूस की गई।
देहरादून में अधिकतम तापमान 23.6°C और न्यूनतम 8.8°C, जबकि मसूरी में न्यूनतम तापमान 4.2°C दर्ज किया गया। पर्वतीय क्षेत्रों में ठंडी हवाओं के चलते सर्दी का असर बना रहा और पहाड़ों में पाले तथा मैदानी इलाकों में कोहरे से लोगों को परेशानी हुई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- यहां झोपड़ी में लगी आग, झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर हुआ राख, हुवा बेघर

 

अगले तीन दिन का मौसम पूर्वानुमान
6 फरवरी:
उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश की संभावना, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में हल्का से मध्यम कोहरा।

 

7 फरवरी:
राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान।

 

8 फरवरी:
प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं, सभी 13 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।