उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड-(गजब) यहां शिक्षक ने सरकार की नीतियों और शिक्षा मंत्री पर कसा व्यंग, हुई अब ये कार्यवाही।

पौड़ी न्यूज़- राज्य के शिक्षा महकमे में भी आए दिन कुछ न कुछ नए कारनामे होते रहते हैं अब ताजा मामला पौड़ी जिले से सामने आया है जहां सरकार की नीतियों और खासकर शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत पर व्यंग लिखने के आरोप में शिक्षा विभाग ने राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश प्रसाद बहुगुणा के खिलाफ जांच बैठा दी है, और यही नहीं जांच पूरी होने तक बहुगुणा के वेतन पर भी रोक लगा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- UPCL के स्मार्ट मीटर का कमाल, 1 माह का बिल भेजा लाखो में, उपभोक्ता के उड़ गए होश

उधर दूसरी तरफ मामला शिक्षा मंत्री से जुड़ा होने के चलते विभागीय अधिकारी भी फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। दरअसल शिक्षा मंत्री के एक समर्थक में 10 जुलाई को शिक्षक बहुगुणा के खिलाफ सीईओ डॉ आनंद भारद्वाज से शिकायत की थी। जिस पर सीईओ ने तत्काल ही b.e.o. संजय कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए बहुगुणा के वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  एल्कोहल से भी ज्यादा नुकसानदायक होती हैं शरीर के लिए खानपान की ये 4 चीजें, शरीर को बनाने लगती हैं अंदर से खोखला 

और बुधवार को शिक्षक बहुगुणा को कार्यालय में बुलाकर बयान भी दर्ज करवाए गए हैं और पूर्व में वायु सैनिक रह चुके बहुगुणा इस वक्त पौड़ी के जीआईसी मुंडेश्वर में राजनीतिक विज्ञान के प्रवक्ता के रूप में तैनात हैं।

यह भी पढ़ें 👉  30 मई तक चलेगा अभियान: नैनीताल जिले के 2.32 लाख राशन कार्डों की होगी जांच, अपात्रों पर गिरेगी गाज