उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में बस और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत

  • सड़क हादसा- बस और बाइक की टक्कर,एक कि मौत 1 व्यक्ति हुआ घायल।

हल्द्वानी न्यूज़– हल्द्वानी  में देर रात रामपुर रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है वही गंभीर रूप से घायल दूसरे व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ से कांग्रेस पार्टी को एक और लगा झटका, अब इस वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री ने की भाजपा की सदयस्ता ग्रहण

 

 

प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक देर रात करीब 11:45 बजे रामपुर रोड पर सुशीला तिवारी अस्पताल के पास हल्द्वानी शहर की ओर आ रही यूपी रोडवेज की बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों ने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां पीली कोठी निवासी मनोज (40) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल तेज सिंह थापा (37) पुत्र बहादुर थापा निवासी मुखानी हल्द्वानी का इलाज चल रहा है जिनकी हालत अभी नाजुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां छात्र की बेरहमी से पिटाई, मुकदमा दर्ज कुत्ते पर पत्थर उठाने से भड़का मालिक, मोटे पाइप से किया हमला,

 

 

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल और मृतकों के बारे में जानकारी लेकर उनके परिजनों को इत्तला दी । जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंचे मृतक मनोज के परिजन शव देखकर बदहवास हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में रेलवे भूमि पर चला बड़ा अभियान, 90 से अधिक अतिक्रमण चिन्हित, नोटिस जारी