उत्तराखण्डकुमाऊं,

डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरें बढ़ाने की मांग, CM धामी को सौंपा ज्ञापन

हल्द्वानी न्यूज़- उत्तराखंड के डिजिटल मीडिया संस्थानों और न्यूज पोर्टल्स की विभिन्न समस्याओं को लेकर हिमालय डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन ने सूचना विभाग में सूचीबद्ध डिजिटल मीडिया संस्थानों, न्यूज पोर्टल्स और वेबसाइटों के लिए निर्धारित विज्ञापन दरों में वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप सम्मानजनक वृद्धि किए जाने की मांग की है।

 

 

एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन में कहा कि डिजिटल मीडिया आज समाचार और सूचनाओं के प्रसार का सबसे तेज और प्रभावी माध्यम बन चुका है। उत्तराखंड जैसे भौगोलिक रूप से विषम राज्य में न्यूज पोर्टल्स और डिजिटल मीडिया संस्थान दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों, जनसमस्याओं, आपदा और मौसम संबंधी सूचनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का बड़ा पलटवार: 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून-टिहरी समेत कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश

 

 

बढ़ते खर्च के अनुरूप नहीं हैं मौजूदा विज्ञापन दरें

एसोसिएशन का कहना है कि डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बावजूद सूचना विभाग की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली विज्ञापन दरें वर्तमान बाजार परिस्थितियों और संस्थानों के बढ़ते संचालन खर्च के अनुरूप नहीं हैं।

 

 

ज्ञापन में कहा गया कि वेबसाइट सर्वर और होस्टिंग, तकनीकी रखरखाव, डोमेन, पत्रकारों एवं संवाददाताओं का मानदेय, कैमरा और अन्य उपकरण, वीडियो शूटिंग एवं एडिटिंग, ग्राफिक्स, परिवहन, सोशल मीडिया संचालन तथा कंटेंट निर्माण जैसी लागत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में मौजूदा विज्ञापन दरों में संशोधन किया जाना आवश्यक है।

 

 

मुख्यमंत्री से विज्ञापन दरों में वृद्धि की मांग

हिमालय डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया कि डिजिटल मीडिया संस्थानों की वर्तमान आर्थिक और व्यावहारिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सूचना विभाग की विज्ञापन दरों में आवश्यक एवं सम्मानजनक वृद्धि के लिए उचित दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बरातियों से भरी जीप खाई में गिरी, 5 की मौत, 5 घायल

 

 

एसोसिएशन ने कहा कि विज्ञापन दरों में उचित वृद्धि होने से छोटे और मध्यम स्तर के डिजिटल मीडिया संस्थानों को गुणवत्तापूर्ण एवं नियमित पत्रकारिता जारी रखने में मदद मिलेगी।

 

 

 

सांसद अजय भट्ट ने भी मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

इसी मुद्दे को लेकर नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है। उन्होंने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

 

 

सांसद की ओर से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता से जुड़े संस्थानों की मांगों पर सकारात्मक विचार किए जाने की आवश्यकता जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) यहाँ ग्रामीण इलाकों में गुलदार की दस्तक, लोगो में भय का माहौल, देखे सीसीटीवी वीडियो।

 

 

पर्वतीय पत्रकार संघ ने भी रखीं पत्रकार हितों से जुड़ी मांगें

वहीं, पर्वतीय पत्रकार संघ की ओर से भी पत्रकार हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा गया। संघ ने पत्रकारों से जुड़े विभिन्न विषयों और उनकी समस्याओं के समाधान की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।

 

 

CM धामी ने दिया सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन

ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों और डिजिटल मीडिया संस्थानों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक रुख अपनाया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि पत्रकारों और डिजिटल मीडिया संस्थानों से संबंधित मांगों पर विचार कर सकारात्मक समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।