उत्तराखण्डगढ़वाल,

500 की कुर्ती खरीदने के चक्कर में महिला ने गंवाए 13 लाख, खाते में 10 हजार भेजकर जीता भरोसा

टिहरी न्यूज- ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। टिहरी जिले के चंबा में 500 रुपये की कुर्ती खरीदने के लिए ऑनलाइन ऑर्डर करना एक महिला को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने पहले ऑर्डर फंसने का झांसा दिया और फिर निवेश के नाम पर महिला को अपने जाल में फंसाकर करीब 13 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने महिला का भरोसा जीतने के लिए उसके खाते में 10 हजार रुपये भी भेजे थे। मामले में पुलिस ने राजस्थान के जयपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

 

पुलिस के मुताबिक, चंबा क्षेत्र के बुरांसवाड़ी निवासी महिला ने अक्टूबर में एक ऑनलाइन शॉपिंग ऐप पर कुर्ती का विज्ञापन देखा था। कुर्ती की कीमत 500 रुपये थी। महिला ने कुर्ती खरीदने के लिए ऑनलाइन ऑर्डर कर दिया। कुछ दिन बाद उसके व्हाट्सऐप पर मैसेज आया कि उसका ऑर्डर फंस गया है और आगे की प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक हजार रुपये जमा करने होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां पत्नी ने प्रेमी के हाथों खुद उजड़वा दिया अपना सुहाग, लाश गड्ढे में दबाई, आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

पहले छोटी रकम जमा कराकर निवेश का दिया झांसा

महिला ने ठगों के बताए खाते में एक हजार रुपये जमा कर दिए। इसके बाद साइबर ठगों ने उसे अपने जाल में फंसाना शुरू कर दिया। आरोपियों ने अलग-अलग बैंक खातों में महिला से करीब तीन लाख रुपये जमा कराए और बताया कि उसकी रकम कंपनी में निवेश की जा रही है। साथ ही जल्द ही रकम दोगुनी होकर वापस मिलने का लालच दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand TET 2025: अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना, एडमिट कार्ड लेकर आई अपडेट

 

 

खाते में 10 हजार भेजकर जीता भरोसा

महिला को विश्वास में लेने के लिए साइबर ठगों ने उसके बैंक खाते में 10 हजार रुपये भी भेजे। रकम वापस मिलने पर महिला को आरोपियों की बातों पर भरोसा हो गया। इसके बाद ठगों ने निवेश के नाम पर उससे करीब 10 लाख रुपये और जमा करा लिए। इस तरह महिला साइबर ठगी का शिकार होकर कुल करीब 13 लाख रुपये गंवा बैठी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- MI-17 से छिटककर केदारनाथ की पहाड़ियों में समाया क्षतिग्रस्त क्रिस्टल हेलीकॉप्‍टर, देखे वीडियो

 

 

जयपुर से आरोपी गिरफ्तार

ठगी का एहसास होने पर महिला ने चंबा थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर राजस्थान के जयपुर से गुलशन मीना निवासी बरवा वस्सी को गिरफ्तार किया।

 

 

एसएसपी सरिता डोबाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ही व्हाट्सऐप के माध्यम से महिला के संपर्क में था और उससे चैट कर रहा था। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।