उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में सड़क हादसों पर सीएम धामी सख्त, ओवरस्पीडिंग और नशे में ड्राइविंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

देहरादून न्यूज– उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग, पुलिस, जिला प्रशासन और सड़क निर्माण से जुड़े विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकना सभी संबंधित विभागों की प्राथमिकता होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की इस लोकसभा सीट से भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी को आयोग का नोटिस, जाने वजह

 

 

सीएम धामी ने निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने, ओवरलोडिंग, नशे में ड्राइविंग और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है। इसके अलावा बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों पर भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- इस जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 31 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

पर्वतीय सड़कों पर विशेष निगरानी

मुख्यमंत्री ने पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। इन क्षेत्रों में वाहनों की फिटनेस, निर्धारित यात्री क्षमता और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ओवरलोडिंग और अनफिट वाहनों के संचालन पर प्रभावी रोक लगाने को भी कहा गया है।

 

 

दुर्घटना संभावित स्थानों पर होंगे सुधार

सीएम धामी ने अधिकारियों को पूर्व में हुए सड़क हादसों के कारणों का गहन विश्लेषण करने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना संभावित स्थानों (ब्लैक स्पॉट) को चिह्नित कर वहां आवश्यक सुधार और सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। पर्वतीय मार्गों पर जरूरत के अनुसार सड़क सुरक्षा से जुड़े उपायों को और मजबूत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ होटल के कमरे से महिला टूरिस्ट का शव मिला, पति समेत दो साथी फरार; पुलिस हत्या के एंगल से कर रही जांच

 

 

मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों की जवाबदेही तय करने और सड़क सुरक्षा उपायों की नियमित समीक्षा करने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली जनहानि को कम करने के लिए केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं।