उत्तराखण्डकुमाऊं,
स्वीप टीम ने मतदान और स्व-गणना के प्रति किया जागरूक

हल्द्वानी न्यूज- स्वीप टीम नैनीताल की ओर से शनिवार को आम्रपाली विश्वविद्यालय और वासुदेव लॉ कॉलेज लामाचौड़ में मतदाता जागरूकता एवं जनगणना (स्व-गणना) कार्यक्रम आयोजित किया गया।
स्वीप सह समन्वयक मीनाक्षी कीर्ति, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अभिलाषा कीर्ति और डॉ प्रीति मजगाई ने विद्यार्थियों को मतदान का महत्व, नए वोटर आईडी कार्ड बनवाने और स्व-गणना की प्रक्रिया की जानकारी दी। आम्रपाली विश्वविद्यालय के कुलपति डीबी सिंह ने स्व-गणना कर अभियान में भागीदारी की।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के मनीष उप्रेती, वासुदेव लॉ कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल माधवी जोशी और प्रोफेसर विनय ने सहयोग किया। इस दौरान दोनों संस्थानों के छात्र-छात्राओं और फैकल्टी सदस्यों को भी स्व-गणना के लिए प्रेरित किया गया।











