उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून में कार सवार पर चाकू-रॉड से हमला, पेट्रोल पंप पर मचा हड़कंप; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कार हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी हमले में बदल गया। बल्लूपुर चौक स्थित भारत पेट्रोलियम पंप पर बाइक सवार युवकों ने कार सवार नवीन भाटिया पर चाकू, रॉड, लाठी और हेलमेट से हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले कार के शीशे तोड़े और इसके बाद नवीन को पीटते हुए पेट्रोल पंप से कुछ दूर ले गए। वहां आरोपियों ने उन्हें अधमरा होने तक पीटा। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

 

 

कार हटाने को लेकर हुआ विवाद

घटना 22 अगस्त की रात की बताई जा रही है। पीड़ित नवीन भाटिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रात में अपने घर से बाहर निकल रहे थे। घर के बाहर एक मोटरसाइकिल खड़ी थी, जिस पर एक युवक बैठा हुआ था। नवीन ने युवक से मोटरसाइकिल हटाने को कहा, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी और विवाद हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ ट्रेन के इंजन पर चढ़कर सेल्फी लेना युवक को पड़ा भारी, करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसा, पढ़े पूरी खबर।

 

 

पेट्रोल पंप तक पीछा करने का आरोप

विवाद के बाद नवीन अपनी कार लेकर बल्लूपुर चौक स्थित भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने पहुंच गए। आरोप है कि कुछ देर बाद वही बाइक सवार युवक अपने कई साथियों के साथ वहां पहुंच गया। आरोपियों के हाथों में लाठी-डंडे, रॉड और चाकू थे।

 

 

हेलमेट से तोड़े कार के शीशे

पेट्रोल पंप पर पहुंचते ही आरोपियों ने नवीन को घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने हेलमेट से कार के शीशों पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे शीशे टूट गए। इसके बाद आरोपियों ने नवीन को कार से बाहर निकाला और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – यहां बेटे ने मां को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, बार-बार नौकरी के लिए टोकने से था परेशान

 

 

बताया गया है कि आरोपी नवीन को पीटते हुए पेट्रोल पंप से कुछ दूर ले गए। वहां लात-घूंसों के साथ हेलमेट, रॉड और चाकू से हमला किया गया। इस दौरान नवीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

लोगों ने बीच-बचाव कर बचाई जान

अचानक हुई मारपीट से पेट्रोल पंप परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर नवीन को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायल नवीन को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- कक्षा एक में छह साल से कम आयु वाले बच्चों के एडमिशन की व्यवस्था जल्द होगी लागू

 

 

CCTV फुटेज से होगी आरोपियों की पहचान

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बसंत विहार पुलिस ने नवीन भाटिया की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

 

 

थाना प्रभारी शेंकी सिंह के मुताबिक, पेट्रोल पंप के CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।