उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी: पहली बहन को मारने के 15 मिनट बाद दूसरी के घर पहुंचा भाई

रुड़की न्यूज़- मंगलवार शाम रुड़की में हुए दोहरे हत्याकांड ने शहर को दहला दिया। वारदात में हमलावर के बेखौफ अंदाज ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और अपराधियों में कानून के खौफ को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी भाई को अपनी दोनों बहनों के चरित्र पर शक था, जिसके चलते उसने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।

 

 

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने पहले बड़ी बहन की हत्या की। इसके बाद वह महज करीब 15 मिनट के भीतर दूसरी बहन के घर पहुंच गया। वहां दरवाजा खुलते ही उसने छोटी बहन पर गोलियां बरसा दीं। इसके बाद उसके पति को भी निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फायरिंग में छोटी बहन के पति के गंभीर रूप से घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष समेत 21 पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

 

 

पहली हत्या के बाद भी नहीं रुका आरोपी

आमतौर पर किसी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भागने या छिपने की कोशिश करता है, लेकिन इस मामले में हमलावर लगातार दूसरी वारदात को अंजाम देने के लिए आगे बढ़ता रहा। पहली हत्या के बाद करीब 15 मिनट में दूसरी बहन के घर पहुंचना बताता है कि आरोपी पहले से बेहद आक्रोशित था और उसने वारदात को अंजाम देने के लिए पूरी तरह मन बना रखा था।

 

 

जांच में यह भी सामने आना बाकी है कि आरोपी दूसरी बहन के घर तक पैदल पहुंचा या घटनास्थल के आसपास उसने कोई वाहन खड़ा कर रखा था। दोनों स्थानों के बीच की दूरी करीब डेढ़ किलोमीटर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) यहां खनन को लेकर जिलाधिकारी वंदना सिंह ने दिए ये निर्देश

 

 

पुलिस सक्रियता पर उठे सवाल

पहली हत्या की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में पुलिस को अलर्ट किया जाना चाहिए था। इसके बावजूद आरोपी कुछ ही मिनटों के अंतराल में दूसरी वारदात को अंजाम देने में सफल रहा। इससे पुलिस की निगरानी और त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

 

 

सबसे बड़ा सवाल यही है कि पहली वारदात के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की घेराबंदी शुरू होने के बावजूद वह दूसरी बहन के घर तक कैसे पहुंच गया? महज 15 मिनट के अंतराल में हुई दोनों वारदातों ने पुलिस के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हिंसा- बनभूलपुरा क्षेत्र में पैसे बांटे और इंस्टाग्राम में भड़काऊ वीडियो डालने वाले सलमान खान को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, विदेशों से फंडिंग की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

 

 

जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वारदात के पीछे की पूरी वजह, आरोपी की गतिविधियों और घटनास्थल से दूसरी जगह तक उसके पहुंचने के तरीके की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आया और वारदात से पहले उसने कोई तैयारी की थी या नहीं।

 

 

फिलहाल इस दोहरे हत्याकांड ने रुड़की में सनसनी फैला दी है और पुलिस की कार्रवाई तथा सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।