उत्तराखण्डगढ़वाल,

हरिद्वार में पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने वाली महिला हिरासत में, पति ने खुद को बताया मेजर; कार सीज

हरिद्वार- कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने गुरुग्राम से हरिद्वार आए एक दंपती ने यातायात पुलिस के साथ जमकर हंगामा किया। डायवर्जन पॉइंट पर कार रोके जाने से नाराज महिला ने ड्यूटी पर तैनात ASI को थप्पड़ मार दिया। वहीं, उसके पति ने खुद को मेजर बताते हुए पुलिसकर्मी पर रौब झाड़ा और धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया, जबकि उनकी कार को सीज कर दिया गया है।

 

 

 

डायवर्जन पर रोकने से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार (24 नवंबर) सुबह करीब 10 बजे सिंहद्वार स्थित बैरागी कैंप डायवर्जन पॉइंट की है। यहां यातायात पुलिस के अपर उप निरीक्षक (ASI) नवनीत त्यागी की ड्यूटी लगी थी। इसी दौरान दिल्ली की ओर से गुरुग्राम नंबर की कार (HR 26 GD 4715) वहां पहुंची। पुलिसकर्मी ने कार चालक को यातायात व्यवस्था के तहत बैरागी कैंप की ओर जाने का इशारा किया, लेकिन चालक ने निर्देशों की अनदेखी करते हुए बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता में पति ने अपनी पत्नी की गला घोटकर की हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप

 

 

महिला ने ASI को मारा थप्पड़, पति ने दिखाई धौंस

ASI नवनीत त्यागी ने जब चालक को समझाने का प्रयास किया तो कार में सवार महिला और उसका पति भड़क गए। दोनों कार से नीचे उतरकर पुलिसकर्मी से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने लगे। आरोप है कि इस दौरान चालक ने अपना नाम रुद्र बताते हुए खुद को मेजर बताया और ASI को धमकाने लगा। वहीं, उसकी पत्नी ने अभद्रता करते हुए ASI को थप्पड़ मार दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) 6 साल से कम आयु के बच्चों को पहली कक्षा में प्रवेश की रियायत देने के शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को सीएम की मंजूरी

 

 

पुलिस ने पति-पत्नी को हिरासत में लिया

मौके पर विवाद बढ़ने पर ASI के साथी पुलिसकर्मी भी पहुंच गए और बीच-बचाव किया। सूचना मिलने पर कनखल कोतवाली पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दंपती को हिरासत में लेकर उनकी कार सीज कर दी। महिला के कुछ अन्य साथी भी मौके पर पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत

 

 

 

ASI ने दी तहरीर, CCTV फुटेज कब्जे में

पीड़ित ASI नवनीत त्यागी ने कनखल कोतवाली में लिखित तहरीर देकर सरकारी कार्य में बाधा डालने, लोक सेवक के साथ मारपीट और धमकी देने के आरोप में कार्रवाई की मांग की है। ASI के मुताबिक, घटना का वीडियो भी मौजूद है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है। फिलहाल हिरासत में लिए गए पति-पत्नी से थाने में पूछताछ की जा रही है।