उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड चुनाव-2027: 250 से ज्यादा विभागों पर मुकदमे की तैयारी, डीएम ने दिए FIR के निर्देश

देहरादून न्यूज- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। चुनावी ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की सूची उपलब्ध नहीं कराने वाले 250 से अधिक सरकारी विभागों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित विभागाध्यक्षों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 के तहत मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

 

 

दरअसल, आगामी विधानसभा चुनाव को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी सरकारी विभागों और संस्थानों से कर्मचारियों का पूरा ब्योरा मांगा था। इसके लिए कई बार निर्देश भी जारी किए गए, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में विभागों ने अब तक कर्मचारियों की सूची उपलब्ध नहीं कराई है। कुछ विभागों ने अधूरी जानकारी भेजी है, जिससे निर्वाचन संबंधी तैयारियों में दिक्कत आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख, छह जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; देहरादून में झमाझम बारिश से जलभराव

 

 

500 विभागों ने दी जानकारी, 250 से ज्यादा अब भी पीछे

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा के मुताबिक, जिले में करीब 500 विभागों ने अपने कर्मचारियों का ब्योरा प्रशासन को उपलब्ध करा दिया है, जबकि 250 से अधिक विभागों ने अब तक सूची नहीं भेजी है। बार-बार निर्देश देने के बावजूद लापरवाही बरतने वाले विभागों को अब कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन, कटघरिया का त्रिशूल होटल सील

 

 

 

चुनाव के लिए चाहिए 23 हजार कर्मचारी, मिले सिर्फ 12 हजार के आंकड़े

जिला प्रशासन के आकलन के अनुसार, विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए रिजर्व कर्मचारियों समेत करीब 23 हजार कर्मचारियों की आवश्यकता होगी। इसके सापेक्ष अभी तक केवल 12 हजार कर्मचारियों का ही ब्योरा प्राप्त हुआ है। ऐसे में चुनावी ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की उपलब्धता का सही आकलन करना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- 45 लाख में MBBS एडमिशन का खेल! फर्जी फ्रीडम फाइटर सर्टिफिकेट मामले में दो गिरफ्तार

 

 

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने सभी संबंधित विभागाध्यक्षों को कर्मचारियों की पूरी और अपडेट सूची तत्काल निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी है कि आदेशों का पालन नहीं करने वाले विभागाध्यक्षों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।