उत्तराखण्डकुमाऊं,
नैनीताल में अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, शिप्रा जोशी को लालकुआं और दिनेश कुटोला को हल्द्वानी की जिम्मेदारी

हल्द्वानी न्यूज़- नैनीताल जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत शिप्रा जोशी को लालकुआं का नया उपजिलाधिकारी (SDM) नियुक्त किया गया है। वहीं अमृता शर्मा को प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रशासनिक फेरबदल के तहत दिनेश कुटोला को हल्द्वानी तहसीलदार बनाया गया है। इसके अलावा एसडीएम रेखा कोहली और तहसीलदार कुलदीप पाण्डे को ऊधमसिंह नगर जिले के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है।
जिलाधिकारी की ओर से किए गए इस बदलाव के बाद संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अब सभी अधिकारी अपने नए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी संभालेंगे।
इस फेरबदल को जिले की प्रशासनिक व्यवस्था में जिम्मेदारियों के पुनर्निर्धारण के तौर पर देखा जा रहा है।










