उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- गैस उपभोक्ता ध्यान दें! ई-केवाईसी की समयसीमा फिर बढ़ी, जानें नई तारीख

हल्द्वानी न्यूज़- गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराने की समयसीमा एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अब उपभोक्ताओं को अपने गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी सात सितंबर तक करानी होगी। ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर की डिलीवरी में परेशानी हो सकती है। कई गैस एजेंसियों में ई-केवाईसी कराने के बाद ही सिलिंडर की डिलीवरी की जा रही है।

 

 

इंडेन, भारत पेट्रोलियम और एचपी गैस के उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य की गई है। इसके लिए पहले भी कई बार समयसीमा निर्धारित की जा चुकी है, जिसे अब बढ़ाकर सात सितंबर कर दिया गया है। गैस एजेंसियों की ओर से उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द ई-केवाईसी पूरी कराने की अपील की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- मौसम विभाग ने इन जिलों में बुधवार को भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

 

 

सरस मार्केट स्थित इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक भरत सिंह खाती ने बताया कि एजेंसी में पहले उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी कराई जा रही है। इसके बाद ही उन्हें गैस सिलिंडर की डिलीवरी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी गैस एजेंसी में करीब 3200 उपभोक्ताओं, जबकि काठगोदाम और चोरगलिया गैस एजेंसियों में करीब दो-दो हजार उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अभी होनी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का अपडेट कलेंडर

 

 

49 गैस एजेंसियों में 91 फीसदी ई-केवाईसी पूरी

कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के अंतर्गत संचालित इंडेन की 49 गैस एजेंसियों में करीब 91 प्रतिशत उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। गैस प्रबंधक रवि मेहरा ने बताया कि ई-केवाईसी की अंतिम तिथि बढ़ाकर सात सितंबर कर दी गई है। शेष उपभोक्ताओं से निर्धारित समयसीमा के भीतर ई-केवाईसी पूरी कराने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को देख कार्यक्रम के लिए जा रही स्पीकर रुकीं, अपनी गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

 

 

ऐसे में जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं कराई है, उन्हें सात सितंबर से पहले यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।