उत्तराखण्डकुमाऊं,

मोटाहल्दू में 10वीं की छात्रा रहस्यमय तरीके से लापता, झाड़ियों में मिली स्कूल ड्रेस; पुलिस, डॉग स्क्वायड और ग्रामीणों की सर्चिंग तेज

लालकुआं न्यूज़- मोटाहल्दू क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोटाहल्दू में अध्ययनरत कक्षा 10 की एक छात्रा स्कूल से घर लौटते समय रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। छात्रा की स्कूल ड्रेस झाड़ियों के बीच से बरामद होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस, परिजन और ग्रामीणों द्वारा छात्रा की तलाश तेज कर दी गई है, वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

 

जानकारी के अनुसार, मोटाहल्दू स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा 10 की छात्रा छुट्टी के बाद अपने घर लौट रही थी। बताया जा रहा है कि महावीर औद्योगिक संस्थान मोटाहल्दू क्षेत्र निवासी सतीश उपाध्याय की पुत्री ललिता उपाध्याय स्कूल से घर के लिए निकली थी। घर जाने के लिए उसे काली मंदिर के पास झाड़ियों के बीच से गुजरने वाले रास्ते से होकर जाना पड़ता है। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- हर बूथ मज़बूत: पंचायत चुनाव में भाजपा की जमीनी तैयारी शुरू

 

कुछ समय बाद झाड़ियों के बीच छात्रा की स्कूल ड्रेस पड़ी मिली, लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं लग पाया। छात्रा के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दूसरे देश का झंडा फहराना युवक को पड़ा भारी, हुआ मुकदमा दर्ज, खुफिया विभाग हुआ अलर्ट, जांच की शुरू

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, लालकुआं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा और हल्दूचौड़ पुलिस चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

 

मौके पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है, जो झाड़ियों और आसपास के क्षेत्र में छात्रा की तलाश में जुटे हुए हैं। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है तथा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः यहाँ मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर आ रही नवविवाहिता की साड़ी स्कूटी के टायर में फंसी, हुई दर्दनाक मौत

 

फिलहाल छात्रा का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।