उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,जॉब अलर्ट,

उत्तराखंड में 5,218 पदों पर होगी सरकारी भर्ती, पुलिस से लेकर शिक्षक और फॉरेस्ट गार्ड तक मिलेंगे मौके; भर्ती कैलेंडर में भी होगा बदलाव

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश में विभिन्न सरकारी विभागों में खाली पड़े 5,222 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। कार्मिक विभाग ने भर्ती को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि नई भर्तियों के साथ ही पहले आयोजित हो चुकी भर्ती परीक्षाओं के लंबित परिणाम भी जारी किए जाएंगे। इससे लंबे समय से नियुक्तियों का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

 

 

जानकारी के अनुसार, प्रदेश के अलग-अलग विभागों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तेज की जा रही है। इसमें पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, वन विभाग, कारागार, स्वास्थ्य और अन्य विभागों के पद शामिल हैं। कुल 5,222 पदों पर भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पदों पर चयनित 70 से अधिक महिला अभ्यर्थियों का चयन होगा रद्द, नहीं मिल सकता आरक्षण का लाभ

 

 

इन पदों पर की जाएगी भर्ती

विभागवार रिक्त पदों का विवरण इस प्रकार है—

  • पुलिस आरक्षी सिविल – 464 पद
  • महिला सिविल आरक्षी – 268 पद
  • आईआरबी पीएसी – 284 पद
  • फार्मासिस्ट – 201 पद
  • कारागार बंदी रक्षक – 770 पद
  • फॉरेस्ट गार्ड – 246 पद
  • जूनियर इंजीनियर (सिविल) – 227 पद
  • सहायक लेखाकार – 198 पद
  • प्रवक्ता – 808 पद
  • प्राथमिक शिक्षक – 763 पद
  • लैब असिस्टेंट – 94 पद
  • लाइब्रेरियन – 22 पद
  • ऑडिटिंग अनुदेशक – 859 पद
  • स्टोर कीपर – 18 पद

 

 

भर्ती परीक्षा कैलेंडर में भी होगा बदलाव

कार्मिक विभाग जल्द ही भर्ती परीक्षाओं के कैलेंडर में संशोधन करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए संबंधित भर्ती आयोगों के साथ बातचीत कर परीक्षाओं की तिथियां तय की जाएंगी। संशोधित कैलेंडर जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को यह जानकारी मिल सकेगी कि किस भर्ती की परीक्षा कब आयोजित होगी। इससे युवाओं को अपनी तैयारी की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिपं अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव विवाद: हाईकोर्ट ने निर्वाचन आयोग से दो दिन में मांगा शपथपत्र, अगली सुनवाई 1 सितंबर को

 

 

 

पुरानी भर्ती परीक्षाओं के लंबित परिणाम भी होंगे जारी

कार्मिक विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल नई भर्तियों पर ही ध्यान नहीं दिया जा रहा है, बल्कि पूर्व में आयोजित भर्ती परीक्षाओं के लंबित परिणाम जारी करने की दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए संबंधित भर्ती आयोगों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे, ताकि चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।

 

 

 

फर्जी नियुक्तियों के मामलों में भी होगी कार्रवाई

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हाईवे पर शराब के ठेके के पास मिला अधजला शव, जांच में जुटी पुलिस

अशासकीय विद्यालयों में प्रधानाचार्यों की फर्जी नियुक्तियों के मामलों को भी विभाग ने गंभीरता से लिया है। 585 पदों से जुड़े प्रकरण में हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में विद्यालयी शिक्षा विभाग की ओर से सक्षम स्तर पर जांच और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

29 जनवरी 2027 के बाद कुछ परिणामों पर आगे बढ़ेगी प्रक्रिया

कुछ भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जारी करने की प्रक्रिया 29 जनवरी 2027 को प्रस्तावित परीक्षा से संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे बढ़ाई जाएगी। विभाग का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने, रिक्त पदों को भरने और अभ्यर्थियों को समय पर परिणाम उपलब्ध कराने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।