उत्तराखण्डकुमाऊं,

रामनगर में तमंचे की नोक पर लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और स्कूटी बरामद

नैनीताल पुलिस ने तमंचे की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे, घटना में प्रयुक्त स्कूटी और नकदी बरामद की गई है।

 

पुलिस के अनुसार, 29 अप्रैल 2026 को मालधन चौड़ निवासी सुरजीत सिंह ने थाना रामनगर में तहरीर देकर बताया कि वह अपने पुत्र के साथ वाहन संख्या UK18N-7913 से हाथीडंगर से मालधन स्थित घर लौट रहे थे। इसी दौरान दो स्कूटी सवार युवकों ने उनका पीछा कर रास्ते में वाहन रुकवा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ रास्ता पूछने पर अज्ञात युवकों ने कार चालक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

 

आरोप है कि चार अज्ञात युवकों ने तमंचा तानकर उनके साथ मारपीट की और जेब से 10 हजार रुपये नकद तथा उनके पुत्र का मोबाइल फोन लूट लिया। मामले में थाना रामनगर में एफआईआर संख्या 128/26 धारा 115/309(4)/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे व प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, 5 दिन बारिश का अलर्ट; आज इन जिलों में बदलेगा मौसम

 

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरागरसी और पतारसी के आधार पर शुक्रवार को आमपोखरा रेंज क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आयुष चन्याल उर्फ अंशु (21) निवासी देवीपुर मालधन चौड़ रामनगर, अनिल बिष्ट (22) निवासी मटकोट चौखटिया अल्मोड़ा हाल निवासी वीर भूमि कॉलोनी मानपुर रोड काशीपुर तथा प्रिंस कुमार (18) निवासी मालधन नंबर-7 रामनगर के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल का बड़ा फैसला: रुद्रपुर की 9 एकड़ नजूल भूमि के पट्टे निरस्त, जमीन राज्य सरकार में निहित

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के तीन अवैध तमंचे, घटना में प्रयुक्त स्कूटी और 7200 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत अलग-अलग मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं।

 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

 

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक बीरेन्द्र सिंह बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक प्रेम बल्लभ जोशी, कांस्टेबल विनीत चौहान, कविन्द्र सिंह, प्रयाग कुमार और मेघा चन्द्र शामिल रहे।