उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में पब्लिक प्लेस पर हुक्का पार्टी करते 3 युवक गिरफ्तार, SSP ने दी सख्त चेतावनी

नैनीताल न्यूज़– सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासनहीनता और मर्यादा भंग करने वालों के खिलाफ नैनीताल पुलिस लगातार सख्त रुख अपना रही है। थाना मल्लीताल पुलिस ने डी.एस.ए. ग्राउंड में पब्लिक प्लेस पर हुक्का पार्टी कर रहे तीन युवकों को रंगे हाथों पकड़ते हुए हिरासत में लिया और उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- शासन ने 31 अक्टूबर को दीपावली का सार्वजनिक अवकाश किया घोषित

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के स्पष्ट निर्देश हैं कि जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादा भंग करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

 

इसी क्रम में वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान तीन युवक –

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ( बड़ी खबर) यहां रोडवेज की बस के ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा, सवारियों में मची चीख-पुकार, बाल बाल बचे बस की 40 सवारियां, पढ़े पूरी खबर।

1. हर्षवर्धन निवासी हरियाणा

2. मोनू निवासी हरियाणा

3. यश तंवर निवासी हरियाणा

 

को खुलेआम हुक्का पीते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने मौके पर तीनों को हिरासत में लिया और कानूनी कार्रवाई की। युवकों ने बाद में माफी मांगी, जिसके बाद उन्हें कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- NEET री-एग्जाम के दौरान SSP मंजूनाथ टी.सी. का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी; नकल और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर

 

 

नैनीताल पुलिस की अपील:
“सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादित व्यवहार करें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्यवाही के लिए तैयार रहें।”

रिपोर्ट: मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस