उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

उत्तराखंड- राज्य में अगले चार दिन तक 6 जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी।

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, चमोली और बागेश्वर में अगले चार दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इन जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ ही गरज-चमक के साथ बिजली चमक सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 35 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने भेजे निबंध

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया की 03 जुलाई तक प्रदेश के इन जनपदों में भारी बारिश के आसार हैं और साथ ही पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और तेज हवा के साथ तीव्र से अति तीव्र बौछार पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- दिव्यांग पेंशन योजना में बड़ी राहत: पुत्र या पौत्र की उम्र 20 वर्ष से अधिक होने पर भी नहीं रुकेगी पेंशन

वहीं आज देहरादून में बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम वर्षा, गर्जन के साथ बौछार के एक-दो दौर हो सकते हैं। कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना है। दून का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31 व 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट : 23 व 25 अगस्त को कई जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट पर