उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

अल्मोड़ा और रुड़की में रहस्यमय बुखार से 9 मौतें, स्वास्थ्य सचिव ने दिए जांच के आदेश

देहरादून न्यूज़- अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी ब्लॉक में पिछले पखवाड़े से रहस्यमय वायरल फीवर का प्रकोप जारी है। अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि रुड़की में भी तीन मौतें बुखार से होने की सूचना है। लगातार बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

 

 

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सीएमओ अल्मोड़ा और सीएमओ हरिद्वार को प्रभावित इलाकों में जाकर स्थिति की जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि धौलादेवी ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग की टीमें भेजी जाएंगी जो मरीजों का इलाज करेंगी और सैंपल लेकर लैब में जांच कराएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर बड़ा हादसा: सैलानियों से भरी बस पैराफिट से टकराई, 14 घायल

 

 

स्थानीय स्तर पर बताया जा रहा है कि धौलादेवी क्षेत्र में बुखार से पीड़ित मरीजों के प्लेटलेट्स तेजी से गिर रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य विभाग की धीमी कार्रवाई पर नाराजगी जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  UKPSC- लोअर पीसीएस के 117 पदों पर होगी भर्ती, अधियाचन आयोग को भेजा, पढ़े पूरी खबर

 

 

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि टीम मौके पर जाकर जांच करेगी और वायरल के कारणों का पता लगाया जाएगा। साथ ही, रुड़की में भी बुखार से हुई मौतों की समीक्षा के लिए सीएमओ हरिद्वार को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।