उत्तराखण्डगढ़वाल,

बकरियों के साथ खेल रहा था 10 साल का बच्चा, तभी गुलदार ने कर दिया हमला, मुंह से दबोचकर पेड़ पर फेंका, ऐसे बची जान

देवप्रयाग न्यूज़– उत्तराखंड में गुलदारों के आतंक से लोग दहशत में हैं। हिंडोलाखाल के पास गोसिल गांव में गुलदार ने एक दस साल के बच्चे पर हमला कर दिया। बुरी तरह घायल बच्चे को देहरादून के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार देर शाम हिंडोलाखाल के पास गोसिल गांव निवासी सुशील दास के दस साल का बेटा जसप्रीत घर के पास ही बकरियों के साथ खेल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने बिंदुखत्ता राजस्व गांव को लेकर वन अधिकार समिति के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर बैठक,

जसप्रीत की बहन रुचिका भी पास में ही घास काट रही थी। इस दौरान अचानक गुलदार ने जसप्रीत पर हमला कर दिया और उसे खींचकर अपने साथ पेड़ पर ले जाने लगा। इस दौरान जसप्रीत के पेड़ पर फंसने के कारण वह गुलदार की पकड़ से छूट गया। इस दौरान जसप्रीत की बहन रुचिका और अन्य ग्रामीणों ने शोर मचा दिया जिसके बाद गुलदार वहां से भाग निकला।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पंचायती चुनाव बवाल : पांच सदस्यों के अपहरण प्रकरण में आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी कार्रवाई की जद में, दो निलंबित-सीओ व एसओ का तबादला

बुरी तरह घायल जसप्रीत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोलाखाल लाया गया। जहां उसे बच्चे को पहले ऋषिकेश एम्स अस्पताल ले जाया गया और उसके बाद वहां से बच्चे को देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया । रेंज अधिकारी दीक्षा भट्ट ने बताया कि गुलदार के हमले से जसप्रीत के सिर पर गहरी चोट आई है और उसके सिर का ऑपरेशन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - इस दिग्गज भाजपा नेता ने प्रदेश में 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की मांग, सीएम धामी को लिखा पत्र

गांव में वन विभाग की टीम तैनात कर दी गई और गुलदार को पकड़ने के लिये पिंजरा भी लगा दिया गया है। अभी गुलदार की लोकेशन नहीं मिली है। इस मामले में ग्राम प्रधान हरि सिंह ने बताया कि गुलदार के हमले के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है। हमने वन विभाग से गुलदार को मारने और पकड़ने की मांग की है।