उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ- पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती पर लालकुआं और बिंदुखत्ता में हुए विभिन्न कार्यक्रम, क्षेत्रवासियों ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

लालकुआं न्यूज़- भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 137 वीं जयंती लालकुआं और बिंदुखत्ता क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाई गयी। इस अवसर पर नगर पंचायत के सभागार में आयोजित पंत जयंती समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अथिति पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह बिष्ट व क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पंत के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खाली पड़े प्लॉट में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप, युवक की शिनाख्त में जुटी पुलिस

 

यहां आयोजित पंत जयंती समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह बिष्ट ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी जान की परवाह किए बगैर अंग्रेजों के जुल्म को अपने शरीर पर सहते हुए अंग्रेजों से देश को आजाद कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की, उनके द्वारा आजादी के बाद देश के विकास कार्यों में किये उल्लेखनीय कार्यों के चलते आज पूरी दुनिया में उत्तराखंड के इस महान सपूत को याद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नई दिल्ली में श्री धार्मिक लीला समिति द्वारा आयोजित श्रीरामलीला कार्यक्रम में उत्तराखंड के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया।

 

कार्यक्रम का संचालन संजय अरोड़ा ने किया, कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक संजीव शर्मा, सह संयोजक बॉबी संभल, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट,
अध्यक्ष व्यापार मंडल दीवान सिंह बिष्ट, निवर्तमान चेयरमैन लालचंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन कैलाश चंद्र पंत, पूरन सिंह रजवार, सुरेंद्र लोटनी, अरुण जोशी, प्रेमनाथ पंडित, राजलक्ष्मी पंडित, प्रमांशु श्रीवास्तव, नंदन सिंह राणा, राजकुमार सेतिया, नारायण सिंह बिष्ट सहित तमाम विद्यालयों के नन्हे मुन्ने बच्चे मौजूद थे। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। सभी स्कूली बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ कार सवार युवकों ने जमकर काटा हंगामा, हॉकी स्टिक से स्थानीय युवक को पीटा, वीडियो वायरल, पुलिस तलाश में जुटी

 

 

यहां हल्दुचौड के जीजीआईसी दौलिया व बिंदुखत्ता के चाइल्ड सैक्रेड सीनियर सेकेंडरी शाहिद विभिन्न स्थानों में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की बड़े जयंती धूमधाम से मनाई गई।