उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

तीनपानी से आइटीबीपी तक बनने वाले 13 किलोमीटर लंबे बाईपास निर्माण का विधायक के नेतृत्व में वन विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने किया संयुक्त सर्वेक्षण।

लालकुआं न्यूज़- तीनपानी से आईटीवीपी तक बनने वाले 13 किलोमीटर लम्बे बाईपास मार्ग निर्माण को लेकर क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में वन विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण कर सर्वे किया। तीनपानी से इंडियन ऑयल डिपो, हिरन बाबा मंदिर, देवरामपुर, हाटाग्राम, जग्गी डी क्लास, हिम्मतपुर चौमवाल तक विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने दोनों विभागों की संयुक्त टीम के साथ 13 किलोमीटर लंबे बायपास मार्ग का निरीक्षण करते हुए सड़क निर्माण को लेकर गहन मंत्रणा की।

यह भी पढ़ें 👉  राशन कार्ड पर चला सरकार का हंटर, लाखों अपात्र लाभार्थी सूची से बाहर

इस दौरान विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने कहा कि उक्त मार्ग के निर्माण से हाईवे में वाहनों का लोड कम हो जाएगा तथा क्षेत्रवासियों को भी इस बायपास मार्ग का अत्यंत लाभ मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मार्ग के निर्माण को लेकर जो भी औपचारिकता है उसे जल्द पूर्ण करते हुए सड़क निर्माण की कार्यवाही शुरू करी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ स्कूल में छात्र ने शिक्षक को मारी गोली, निजी अस्पताल में भर्ती

इस मौके पर लोकनिर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता अशोक चौधरी, सहायक अभियंता हेमंत शाह, कनिष्ठ अभियंता केएस जीना वन विभाग के एसडीओ अनिल जोशी, वन क्षेत्राधिकारी गौला चंदन सिंह अधिकारी और वन दरोगा दीप आर्या सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दुचौड निवासी आभा ने मिसेज इंडिया वन इन ए मिलियन सौंदर्य प्रतियोगिता में जीता मिसेज उत्तराखंड 2022 का खिताब