उत्तराखण्डकुमाऊं,क्राइमनैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

यहाँ महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी न्यूज़- नैनीताल जिले के हल्द्वानी से रामपुर रोड बाईपास में स्थित हैड़ा गज्जर गांव में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही एसएसपी पंकज भट्ट, एसपी सिटी हरबंस सिंह, एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- अब मंडलायुक्त 5 और डीएम 1 करोड़ तक कर सकेंगे मंजूर

जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम नंदी सम्मल उम्र 48 वर्ष पत्नी स्वर्गीय उम्मेद सिंह है। वही मृतका का बेटा भी मारपीट के मामले में जेल में बंद है। पुलिस के अनुसार मृतक महिला के सिर पर घाव का निशान है और गले पर भी दुपट्टा कसा गया था। संभवत महिला की हत्या हुई है। मामले की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ सीएम धामी ने लिया निवेशक सम्मेलन की तैयारियों का जायजा, किया मीडिया सेंटर का उद्घाटन

वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है