उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ- हल्दूचौड़ निवासी किशोरी की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा बिंदुखत्ता का युवक, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

लालकुआं न्यूज़– किशोरी को बहलाफुसला अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

 

लालकुआं कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि हल्दूचौड़ निवासी एक महिला द्वारा लालकुआं कोतवाली में गत दिवस दी गई तहरीर में कहा कि उसकी बेटी को कुछ समय पूर्व बिंदुखत्ता के संजयनगर निवासी 23 वर्षीय युवक बहला फुसला कर भाग ले गया तथा मामले की गुमशुदगी दर्ज करने के बाद उसकी बेटी कुछ समय बाद बरामद भी हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लन्दन के स्कूल के साथ चिल्ड्रंस एकैडमी का शिक्षा और संस्कृति का हुआ आदान-प्रदान विदेश के स्कूल से सांस्कृतिक मेलजोल बढ़ाने वाला चिल्ड्रंस एकेडमी कुमाऊं का पहला विद्यालय बना

 

इस दौरान उसकी नाबालिक बेटी ने बिंदुखत्ता निवासी उक्त युवक के खिलाफ डर की वजह से शिकायत नहीं की, परंतु बेटी के घर लौटने के कुछ समय बाद से उक्त युवक द्वारा उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा, तथा उसके अंतरंग वीडियो एवं फोटो वायरल करने की धमकी दी जाने लगी, जिससे त्रस्त होकर उसकी बेटी द्वारा परिवार वालों को घटना की विस्तृत जानकारी दी, जिसके बाद वह कोतवाली में तहरीर देने पहुंची है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- यहाँ प्रशासन ने अब इस कॉलोनी को हटाने का नोटिस किया चस्पा, देखे आदेश

 

वही मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराते हुए उसके मजिस्ट्रेट बयान कराए तथा इस मामले में कोतवाली लालकुआं में धारा 64/351(2)/126(2)/78(1)(I)/308(2) पास्को एवं बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गौला नदी किनारे बिन्दुखत्ता से दबोच लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ तेज रफ्तार बाइक ने उजाड़ा परिवार का सहारा, 28 वर्षीय गोविंद सिंह की इलाज के दौरान मौत

 

वही मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां न्यायालय में प्रस्तुत किया है।