उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं लौट रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

ट्रक चालक हादसे के बाद फरार, परिजनों में कोहराम

लालकुआं न्यूज़- शुक्रवार शाम लालकुआं–रूद्रपुर मार्ग पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दिनेशपुर से काम निपटाकर घर लौट रहा युवक ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, साजिद (26 वर्ष) पुत्र अबरार हुसैन, निवासी राजीव नगर बंगाली कॉलोनी लालकुआं, शुक्रवार शाम अपनी मोटरसाइकिल से दिनेशपुर से घर लौट रहा था। जैसे ही वह पंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लालकुआं–रूद्रपुर मार्ग पर पहुंचा, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ट्रक के टायरों के नीचे आकर बुरी तरह कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं कांग्रेस पार्टी की नैनीताल जिले की नवनियुक्त महिला जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट के लालकुआं नगर आगमन पर किया जोरदार स्वागत

 

 

घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पंतनगर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं मोटरसाइकिल और मोबाइल की मदद से युवक की शिनाख्त की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में लावारिस कुत्तों से निजात की तैयारी, टनकपुर रोड पर बनेगा 200 क्षमता वाला डॉग शेल्टर

 

 

घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
पंतनगर क्षेत्राधिकारी डीआर वर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में लालकुआं निवासी युवक की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी ट्रक चालक की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- अलकनंदा झील में दो बोटों की टक्कर, बड़ा हादसा टला, वीडियो वायरल