उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड में कृषि व उद्यान के क्षेत्र में 500 करोड़ का निवेश करेगा अदानी समूह, कृषि मंत्री ने की प्रतिनिधिमंडल से चर्चा

  • अडानी गुप्र के प्रतिनिधि मण्डल ने प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
  • प्रतिनिधि मण्डल ने प्रदेश में कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में लगभग 500 करोड रू० निवेश करने की इच्छा की प्रकट

देहरादून न्यूज़- सुबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से अडानी गुप्र के प्रतिनिधि मण्डल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल द्वारा कृषि मंत्री के समक्ष उत्तराखण्ड में कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में लगभग रूपये 500 करोड निवेश करने की इच्छा प्रकट की। उनके द्वारा मुख्य रूप से कृषि एवं उद्यान के उपजों के भण्डारण के क्षेत्र में निवेश करने की बात की गई। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने खुशी जताते हुए प्रतिनिधि मंडल को सरकार की तरफ से सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र मामले में कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल के सख्त निर्देशों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: ट्रांसपोर्ट नगर से 11 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

 

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा उत्तराखण्ड राज्य की भौगोलिक परिस्थितियां एवं कृषि जलवायु क्षेत्र, विभिन्न औद्यानिक फसलों के उत्पादन हेतु अत्यधिक अनुकूल है, जिसके दृष्टिगत राज्य में औद्यानिकी की अपार सम्भावनाएं विद्यमान हैं। उन्होंने कहा निवेश अनुकूल नीतियों के परिणामस्वरूप आज उत्तराखण्ड निवेशकों के लिए प्रत्येक क्षेत्र में एक नए केन्द्र बिंदु के रूप में उभर रहा है। इस दौरान प्रदेश में कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाओं पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल प्रहलाद मीणा की सख्ती: हल्द्वानी में संचालित CSC सेंटरों पर छापेमारी, 8 सेंटर तत्काल बंद

 

इस अवसर पर प्रतिनिधि मण्डल में हेड कॉरपोरेट अफेयर्स (नार्थ) आनन्द सिंह भसीन, जनरल मैनेजर आर०के० पाण्डे, एम०डी० आर्गेनिक बोर्ड विनय कुमार आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर, युवक गंभीर घायल, चालक फरार