उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में निजी स्कूलों पर प्रशासन सख्त: 3 दर्जन स्कूलों को कारण बताओ नोटिस

हल्द्वानी न्यूज़- निजी स्कूलों में लगाई जा रही पाठ्य पुस्तकों और कॉपियों को लेकर जिला प्रशासन की सख्ती सामने आई है। जांच पूरी होने के बाद मुख्य शिक्षाधिकारी नैनीताल ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है, जिसमें करीब तीन दर्जन निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

 

प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई निजी विद्यालय निर्धारित मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं और मनमाने ढंग से महंगी किताबें एवं कॉपियां अभिभावकों पर थोप रहे हैं। इसी को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारियों और तहसील प्रशासन द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में जांच कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: यहाँ RTO की कार्यवाही से मचा हड़कंप, टेक्निकल जांच में कई स्कूल वाहन के साथ कई वाहन मिले अनफिट

 

जांच के तहत उप जिलाधिकारी रामनगर, उपजिलाधिकारी न्यायिक लालकुआं, उप जिलाधिकारी सदर नैनीताल तथा तहसीलदार कैंचीधाम द्वारा निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की गई। इन सभी जांच आख्या के आधार पर संबंधित विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर उपचुनाव दस राउंड-भाजपा 2041 मतों से आगे

 

मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी नोटिस में संबंधित स्कूलों से स्पष्टीकरण मांगा गया है कि आखिर उन्होंने निर्धारित नियमों का उल्लंघन क्यों किया। साथ ही चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

प्रशासन की इस कार्रवाई से निजी स्कूलों में हड़कंप मच गया है, वहीं अभिभावकों ने इस कदम का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे मनमानी पर रोक लगेगी और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां अनियंत्रित होकर ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत, एक घायल

 

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इस तरह की जांच जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा।