उत्तराखण्डगढ़वाल,

संत रविदास जयंती की शोभायात्रा के बाद बिनारसी गांव में बवाल, दो पक्षों में फायरिंग; दो लोग गोली लगने की सूचना

रुड़की न्यूज़– भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिनारसी गांव में सोमवार को संत रविदास जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा के बाद माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। शोभायात्रा समाप्त होने के कुछ ही देर बाद गांव में दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गई।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ नहाते समय डूबा भाई, बचाने कूदीं दो नाबालिग बहनें तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से जमकर गोलियां चलने लगीं। फायरिंग की इस घटना में दो लोगों को गोली लगने की सूचना है। गोली लगने से घायल दोनों व्यक्तियों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

 

घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना दोबारा न हो। पुलिस ने मौके से कुछ खोखे भी बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (दुःखद) यहां दो स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर में एक की मौत, परिजनों में कोहराम।

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में विवाद का कारण शोभायात्रा के दौरान किसी बात को लेकर उपजा आपसी तनाव बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फायरिंग में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- ओखलकांडा में एक बार फिर हादसा, बारातियों से भरा वाहन खाई में गिरा, दो की मौत, 5 घायल

 

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।