उत्तराखण्डगढ़वाल,

अल्मोड़ा हादसे से नहीं लिया सबक, 51 सीटर बस में ठूंस रखे थे 85 यात्री, वीडियो देख चकरा जाएगा माथा

अल्मोड़ा बस हादसे को अभी एक हफ्ते ही बीते हैं कि यहां से ओवरलोडिंग का एक और मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस और परिवहन विभाग ने सख्ती की है। इसी कड़ी में हरिद्वार पुलिस ने चेकिंग के दौरान ओवरलोडिंग बस को पकड़ा है।

51 सीटर बस में 85 लोगों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। पुलिस ने बस को सीज कर दिया है।

 

दरअसल अल्मोड़ा बस हादसे के बाद पुलिस और परिवहन विभाग सख्त हो रहा है। प्रदेश के तमाम जिलों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान ओवरलोडिंग के साथ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले ड्राइवरों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत बुधवार 13 नवंबर को हरिद्वार पुलिस ने एक प्राइवेट बस को चेकिंग के लिए रोका। चेकिंग के दौरान में 85 सवारी मौजूदी थी। इस दृश्य को देख कर पुलिस भी हैरान हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  जीजीआईसी दौलिया में सतत विकास जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

 

 

हैरानी की बात ये है कि जिस बस में 85 सवारी भरी हुई थी। वो बस 51 सीटर थी। पुलिस ने मौके पर ही बस को सीज करते हुए चालक परिचालक को कड़ी फटकार लगाई साथ ही यात्रियों को भी जागरूक करते हुए भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- साइबर ठगों ने ठगी का अपनाया नया पैंतरा, बेटी के अपहरण की बात कहकर मांगी फिरौती, पैसे ना होने की बात पर आरोपी बोला- जितने हैं उतने भेजो...फिर

 

 

वहीं पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने अल्मोड़ा बस हादसे के बाद ओवरलोड यात्री वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में नजीबाबाद हाईवे पर एक पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बस नं0 UP20AT 4518 को रोककर चेक किया। बस के अंदर का नजारा देखकर पुलिसकर्मी भी हैरत में पड़ गए। उसके बाद बारी-बारी से सभी सवारी को नीचे उतार कर बस को खाली कराकर सीज कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड ने जनपद नैनीताल और ऊधम सिंह नगर के राजपत्रित अधिकारियों के साथ की अपराध समीक्षा बैठक