Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्ड

सेना भर्ती की तैयारी कर रहे हैं युवाओं के लिए अच्छी खबर, भारतीय सेना में इन पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Join Indian Army– 10वीं पास कर सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मुख्यालय दक्षिणी कमान (सेना) ने एमटीएस सहित विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी 18 सितंबर 2023 से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन पत्र जमा करने की लास्ट डेट 8 अक्टूबर 2023 निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार ने सार्वजनिक की समान नागरिक संहिता की पूरी रिपोर्ट, बोले- समिति के अध्यक्ष- चार खंडों में उपलब्ध....इस वेबसाइट पर जाकर देखें

जारी आधिकारिक भर्ती विज्ञापन के अनुसार जिन खाली पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. उनमें एमटीएस (मैसेंजर) के 13 पद, एमटीएस (दफ्तर) के 3 पद, धोबी के 2 पद, कुक के 2 पद, मजदूर के 3 पद और एमटीएस माली के 1 पद शामिल हैं. आवेदन मुख्यालय दक्षिणी कमान (सेना) की आधिकारिक वेबसाइट hqscrecruitment.in के जरिए करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(ब्रेकिंग) सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को निवेशक सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया, व धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को बाबा नीब करौरी महाराज जी का चित्र व उत्तराखंड का बासमती चावल भेंट किया।

इन सभी पदों के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स का 10वीं पास होना अनिवार्य है. साथ ही अभ्यर्थी के पास संबंधित पद पर काम करने का अनुभव भी होना चाहिए. आवेदन करने वाले युवा की उम्र 18 वर्ष के 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं ऊपरी उम्र सीमा में ओबीसी श्रेणी को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग को 5 वर्ष की छूट भी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  काम की खबर- इस तारीख तक करा ले अपना पैन कार्ड आधार से लिंक, नही तो हो सकता है आपका पैन कार्ड निरस्त। आपका पैन आधार कार्ड से लिंक है या नहीं? तीन स्टेप्स में ऐसे लगाएं पता।