उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ- सिंबल मिलते ही प्रचार में आई तेजी, जाने किसका क्या है चुनाव चिन्ह

लालकुआं न्यूज़- नगर पंचायत चुनाव को लेकर चल रही निर्वाचन प्रक्रिया के तहत निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी चुनाव चिन्ह तमाम प्रत्याशियों को वितरित कर दिए गए। इसके बाद लालकुआं नगर पंचायत क्षेत्र से अध्यक्ष एवं सभासद पद के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने बाकायदा चुनाव चिन्ह के साथ अपना प्रचार शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बड़ा हादसा: बेकाबू जल संस्थान का ट्रक भीड़ में घुसा, दिल्ली की दो महिला पर्यटक गंभीर घायल

 

निर्वाचन अधिकारी तुषार सैनी द्वारा शुक्रवार की प्रातः लालकुआं नगर पंचायत क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को उनके द्वारा मांगे गए चुनाव चिन्ह उन्हें क्रमवार वरीयता के हिसाब से वितरित कर दिए गए। प्रातः से दोपहर बाद तक चुनाव चिन्ह प्राप्त करने वाले प्रत्याशियों की तहसील कार्यालय में भीड़ लगी रही। जैसे ही प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह वितरित किए गए उन्होंने विधिवत रूप से अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, गंगा में समाया केदारनाथ से लौट रहा यात्री वाहन, तीन शव बरामद, तीन अब भी लापता।

 

 

इसके साथ आज से ही नगर में ध्वनि विस्तारक यंत्रों से भी चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। उक्त चुनावी शोर आगामी 21 जनवरी की शाम 5 बजे तक होगा, उसके बाद 23 जनवरी को विधिवत मतदान और 25 जनवरी को मतगणना होगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान: किरायेदार, डिलीवरी एजेंट और संदिग्धों पर होगी पुलिस की कड़ी नजर