उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- बागेश्वर सीट से नवनिर्वाचित विधायक को विधानसभा स्पीकर ने सीएम की मौजूदगी में दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड के बागेश्वर सीट से नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शनिवार को विधानसभा स्थित कार्यालय विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधायक को शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  अलर्ट! 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन के नियम, 2 साल बाद कोर्ट की मंजूरी जरूरी

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास 2405 मतों से विजय हुई थीं। बागेश्वर उप चुनाव के लिए बीते पांच सितंबर को मतदान हुआ था।  स्व. पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। जिसके बाद भाजपा ने चंदन रामदास की पत्नी को ही चुनाव में उतारा था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बड़ी खबर) प्रदेश के सरकारी विद्यालयों की तरह अब अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों को भी तबादलों की जद में लाने की तैयारी

चंदन रामदास की पत्नी के साथ ही उनके बेटे के भी चुनाव लड़ने की चर्चा थी, लेकिन पार्टी ने चंदन रामदास की पत्नी पार्वती दास पर ही दांव खेला। 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) कमिश्नर कर सकेंगे अब तहसीलदारो का निलंबन और तबादला, शासन ने कमिश्नर को ये अधिकार विधिवत उपलब्ध कराये