उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- डीएम के निर्देश पर नगर निगम हल्द्वानी ने बनाई कमेटी, यहां का अब होगा अतिक्रमण चिन्हित

हल्द्वानी न्यूज़-  जिलाधिकारी महोदया, नैनीताल के निर्देश के क्रम में अवगत कराना है कि नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्रान्तर्गत वार्ड संख्या 05, एल०आई०सी० के बगल वाली गली के अन्दर नहर, गूल, नाला के ऊपर कई जगहों पर स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जीजीआईसी दौलिया परीक्षा से पूर्व परीक्षा ही उत्सव कार्यक्रम का आयोजन

 

जिस कारण वर्षाजल अवरूद्ध होने का प्रकरण सामने आया है। जिससे शहर में जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई है एवं जान-माल का भी खतरा बना हुआ है। उपरोक्त विषयक समस्त बिन्दुओं का परीक्षण करने तथा अग्रिम कार्यवाही प्रस्तावित करने हेतु जिलाधिकारी महोदया द्वारा एक कमेटी के गठन हेतु निर्देश प्राप्त हुए हैं। जो कि निम्नवत है一

यह भी पढ़ें 👉  BREAKING NEWS- यूपी के बरेली जिले में उत्तराखंड की युवती से रेप, आरोपी गिरफ्तार

 

  1. उप जिलाधिकारी, हल्द्वानी।
  2. तहसीलदार, हल्द्वानी।
  3. सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम।
  4. अवर अभियन्ता, जिला स्तरीय विकास प्राधीकरण।
  5. सहायक अभियन्ता, सिंचाई विभाग ।

 

अतः जिलाधिकारी महोदया के निर्देशानुसार अतिक्रमण की कार्यवाही हेतु गठित कमेटी उपरोक्त दिये गये सभी बिन्दुओं का परीक्षण कर एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिससे उक्त प्रकरण पर अग्रिम कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी महोदया के निर्देशार्थ प्रस्तुत किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- धर्मांतरण पर अब और सख्ती: सीमांत उत्तराखंड में डेमोग्राफी बदलने की कोशिश नहीं होने देंगे – सीएम धामी