नैनीताल: PWD टेंडर में दबंगई की कोशिश नाकाम — SSP मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर रामनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

रामनगर न्यूज़– PWD विभाग के टेंडर आवंटन प्रक्रिया में दबंगई दिखाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करना आरोपियों को भारी पड़ा। SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद रामनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सात लोगों को हिरासत में ले लिया।
सूत्रों के अनुसार, दयाल सिंह पन्नू निवासी बैलपाड़व अपने साथियों के साथ टेंडर प्रक्रिया को बाधित कर जबरन टेंडर अपने पक्ष में करवाने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने मौके से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर भी बरामद की, जिसका कथित रूप से गलत उपयोग किए जाने की आशंका थी। लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
✅ रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
07 आरोपियों को हिरासत में लिया
दबंगों का वाहन सीज
दयाल सिंह पन्नू से लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त
रिवॉल्वर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही शुरू
⚠️ SSP नैनीताल का सख्त संदेश
SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने स्पष्ट किया कि सरकारी प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप, दबंगई या दहशत फैलाने जैसी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तियों पर गुंडा अधिनियम और जिला बदर की कार्रवाई भी की जाएगी।
📌 हिरासत में लिए गए आरोपी (सभी निवासी – बन्नाखेड़ा):
1. सज्जन सिंह
2. दयाल सिंह पन्नू
3. नरेंद्र सिंह
4. सर्वजीत सिंह
5. विक्की सिंह
6. सुखराज सिंह
7. सरदूल सिंह
👮♂️ कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
1. उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह
2. उ0नि0 धर्मेंद्र सिंह
3. का0 संजय
4. का0 भूपेंद्र
5. का0 तालिब
मीडिया सेल – नैनीताल







